भरगामा: खेत जुताई के रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी भिड़ंत, 10 लोग घायल
भरगामा थाना क्षेत्र के खजुरी वार्ड संख्या 8 में रविवार को खेत जुताई के रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। घटना में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।