शिवपुरी नगर: शिवपुरी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 साल से फरार दो 'स्थाई वारंटी' गिरफ्तार
शिवपुरी जिले में अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले और नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कार्यवाही की हैं