सीएम शर्मा बुधवार को आक्या आएंगे, विधायक पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड के आक्या गांव पहुंचेंगे। वे चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता स्वर्गीय ठाकुर राम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री 12:30 पर जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 1:45 पर सीधे आक्या गांव के हेलीपैड पर उतरेंगे वहाँ से कार से 2 बजे विधायक आक्या के घर जाएंगे। वहां ठाकुर राम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सीएम विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को सांत्वना देंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद 2:45 पर सीधे जयपुर लौट जाएंगे।
@bjpbhajanlal @mlacbsaakya
Chittaurgarh, Chittorgarh | Oct 6, 2026