कोंडागांव: फरसगांव में शिक्षा जगत के तीन अनुभवी प्रधान अध्यापकों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह, एसडीएम ने किया अभिनंदन
विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय फरसगांव अंतर्गत कार्यरत प्रधान अध्यापक अब्दुल लतीफ मेमन,जग्गुराम मरकाम एवं दशरथ राम नेताम के सेवा निवृत्त होने पर गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम ने तीनों शिक्षकों को शॉल,श्रीफल एवं पेंशन अधिकार पत्र भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर बीईओ श्री राम तारम एवं लेखापाल श्री अंतू राम ने उपस्तिथ रहे