हिलसा: हिलसा थाना कैंपस से दुर्गा पूजा को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, एसडीओ प्रवीण कुमार एवं डीएसपी सुमित कुमार रहे मौजूद
Hilsa, Nalanda | Sep 30, 2024 सोमवार की संध्या मे हिलसा थाना कैंपस से दुर्गा पूजा को लेकर शांति विधि व्यवस्था बनाए रखने के ख्याल को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च हिलसा थाना कैंपस से निकलकर सिनेमा मोड,बिहारी रोड, स्टेशन रोड, काली स्थान, बजरंग बाग इत्यादि विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च करने का काम किया गया। सड़क पर रोको टोक अभियान भी चलाया गया।