रायपुर: रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए नई पहल, जाम में फंसे तो कॉल करें, टीम पहुंचकर हटाएगी जाम
Raipur, Raipur | Jul 11, 2026 11 जुलाई शनिवार शाम 5 बजे,रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा कदम उठाया है। यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से क्विक रिस्पांस टीम यानी क्यूआरटी को 10 नए आधुनिक वाहन सौंपे गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अधिकारियों को जाम की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्द