डुमरांव: पुराने नगर परिषद कार्यालय में सीपीआई नेता सत्यनारायण प्रसाद की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Dumraon, Buxar | Apr 26, 2026 डुमरांव के पुराने नगर परिषद कार्यालय सभागार में सीपीआई नेता सत्यनारायण प्रसाद की सर्वदलीय दूसरी श्रद्धांजलि सभा रविवार की दोपहर 1 बजे मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा, पूर्व राज्यभा संसद तेजनारायण सिंह, पूर्व सदर विधायक संजय तिवारी समेत तमाम नेता मौजूद रहे।