खकनार: ग्राम धाबा के पास तेज रफ्तार फोर व्हीलर को बचाने के प्रयास में गेहूं से भरा ट्रक पलट गया
आज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम ढाबा और खकनार के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक के अनुसार, सामने से आ रही तेज रफ्तार फोर व्हीलर को बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक पहले एक पेड़ से टकराया और फिर पलट गया। हादसे में गनीमत यह रही कि ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है।