टीकमगढ़। जिले में ईद-उल-अज़हा का पर्व धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर की ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।