मरवाही: मरवाही वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: कोरजा में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, टीम ने 15 मकानों को तोड़ा
मरवाही वन मंडल अंतर्गत कोरजा गांव के भैस-लोटी क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 मकानों को ध्वस्त कर दिया। इन मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घर भी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। वन विभाग की टीम भारी संख्या में मौके पर पहुंची।