कुमारडुंगी के बांसपानी गांव स्थित टोला राकासाईं में 43 वर्षीय विक्षिप्त लखन हांसदा ने घर के अंदर गमछे से फंदा लगा कर आत्म हत्या कर लिया है ।परिवार वालों के अनुसार उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। गांव में वह अचानक किसी व्यक्ति पर लाठी डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।