भवानीपुर: भवानीपुर पुलिस ने नशे की हालत में चार लोगों को हुड़दंग मचाते किया गिरफ्तार
भवानीपुर :- भवानीपुर पुलिस ने रविवार को शराब के नशे में हुड़दंग मचाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोग नशे की हालत में उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।