मानिकपुर: चित्रकूट में तैनात पीआरबी 112 के चालक होमगार्ड की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने करवाया पोस्टमार्टम
चित्रकूट के शिवरामपुर गांव भमई निवासी पीआरबी 112 के होमगार्ड चालक रामराज (55) की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह लखनऊ में इलाज कराने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे थे, लेकिन रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और निधन हो गया। गुरुवार दोपहर 12 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जानकारी मृतक के पुत्र ने दी है।