#अलीगढ़ में 5.50 लाख के जुए पर पुलिस का शिकंजा, होटल मैलरोज-इन में छापा; 17 गिरफ्तार,अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैरिस रोड स्थित होटल मैलरोज-इन में सीओ तृतीय सर्वम सिंह की टीम ने छापेमारी कर कथित जुआ खेलते 17 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मौके से ₹5.50 लाख की नकदी, ताश की गड्डियां, कथित चीटिंग डिवाइस और फोटो आईडी बरामद हुई हैं। होटल के बाहर खड़ी कई कारों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। गिरफ्तार लोगों में कथित जुआ संचालक, होटल रिसेप्शनिस्ट और रैकी करने वाला युवक भी शामिल बताया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर जुए के नेटवर्क और अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
#Aligarh #AligarhPolice #CrimeNews #CivilLines #PoliceRaid
Koil, Aligarh | Aug 27, 2026