हजारा थाना क्षेत्र के गांव राहुल नगर मजदूर बस्ती के रहने वाले ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 दिन भूख हड़ताल कर नदी की साफ सफाई और बांध बनाने की मांग की थी। पर शासन प्रशासन के द्वारा इसको गंभीरता से नहीं लिया गया था। अब बारिश का मौसम में नदी कटान रोकने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही हैं। जिसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान हैं।