पातेपुर: पातेपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में नियोजक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन, 27 अभ्यर्थी चयनित।
नियोजक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में पातेपुर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गय।प्रखंड मुख्यालय सभागार में आयोजित कैंप में कुल तीन नियोजक शामिल हुए. इस संबंध में जिला नियोजन कार्यालय के पदाधिकारी राहुल झा ने मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब बताया कि पातेपुर मे आयोजित कैंप में कुल 60 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया.