रायसेन: आंधी में गिरे कदंब वृक्ष को रायसेन के पर्यावरण प्रेमी ने दिया नया जीवन
Raisen, Raisen | Jun 9, 2026 रायसेन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सोमवार रात 10 बजे देखने को मिला, जब तेज आंधी के चलते एक कदंब का वृक्ष टूटकर गिर गया। स्थानीय पर्यावरण प्रेमी मो. फरहान ने तत्परता दिखाते हुए इस वृक्ष को बचाने का सराहनीय प्रयास किया। उन्होंने लोहे की रॉड लगाकर वृक्ष को फिर से सीधा खड़ा किया और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की, जिससे वह दोबारा जी