बलरामपुर: अब पक्की छत और सड़क भी, पीएम जनमन योजना से बदल रही जनजातीय परिवारों की तस्वीर
अब पक्की छत भी, पक्की सड़क भी बदल रही जनजातीय परिवारों की तस्वीर पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को मिल रहा बेहतर जीवन,बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चिलमा में रहने वाले बिफना के लिए कभी बारिश का मौसम डर लेकर आता था। कच्ची दीवारें, टपकती छत और हर रात परिवार की चिंता यही उनकी जिंदगी का हिस्सा था। लेकिन आज उसी आंगन में एक पक्का घर खड़ा है।