ग्वालियर गिर्द: मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत नौजवान को झूठा केस भारी पड़ा, ₹30 लाख देने पर भी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खाया जहर
होनहार नौजवान को वकील और उसकी कथित साली के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। नौजवान लवजीत राणा के चाचा विपिन ने शनिवार शाम 4 बजे ग्वालियर के डेड हाउस पर बताया कि लवजीत राणा को पास्को एक्ट में झूठा फंसाया गया था वकील तपन त्रिवेदी और उसकी कथित साली शिवानी चतुर्वेदी और पति भरत चतुर्वेदी 30 लाख लेकर राजीनामा करने का आश्वासन दे चुके थे बादमे वो30लाख और मांगने लगे.