महोबा: सूपा गांव के 35 वर्षीय ऋतुराज सैनी की लाडपुर के पास नाले में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Oct 9, 2026 35 वर्षीय ऋतुराज सैनी की लाडपुर गांव के पास नाले में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, ऋतुराज नहाने के लिए घर से निकले थे। नाले में नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकलवाया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।