होशंगाबाद नगर: ग्वालटोली में आंगन में सो रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, परिजनों का सातरास्ते पर शव रखकर हंगामा
नर्मदापुरम के ग्वालटोली क्षेत्र में घर के आंगन में सो रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की रविवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इलाज के दौरान भोपाल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होने से कुछबंदिया समाज में आक्रोश फैल गया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे समाज के लोगों ने सतरस्ते चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और 24 घंटे मे गिरफ्तार की मांग की।