दीपका: कोरबा विकास समिति फिर हुई सक्रिय, रेल समस्याओं को लेकर जिलाधीश को सौंपा गया ज्ञापन
Dipka, Korba | Apr 15, 2026 कोरबा विकास समिति का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को निर्धारित समय पर जिलाधीश कार्यालय पहुंचा. कलेक्टर को रेल प्रबंधन द्वारा दिए जा रहे हैं कष्ट से वाकिफ कराया गया. उन्हें बताया गया कि पिछले तीन दशक से संघर्ष कर रहे कोरबा को रेल प्रबंधन ने सिर्फ झुनझुना पकड़ाया है. जो अल्प सुविधा प्रदान भी की गई है वह भी जब मन होता है निरस्त अथवा स्थगित कर दी जाती है.