खानपुर: खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने पेश की मानवता की मिसाल, अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाकर निभाएंगे पिता का धर्म
खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने आज बुधवार को शाम 4:00 के लगभग मानवता की मिसाल पेश करते हुए अनाथ बच्ची लक्ष्मी पांचाल की पढ़ाई का पूरा खर्च निजी कोष से उठाकर पिता का धर्म निभाने का संकल्प लिया । विधायक द्वारा खर्च उठाने की बात कह कर अनाथ बालिका लक्ष्मी पांचाल भाव विभोर होकर रोते हुए विधायक से लिपट गई यह दृश्य देखकर वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आँख नम हो गई ।