पोकरण: रामदेवरा-पोकरण मार्ग पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
रामदेवरा पोकरण रेलवे मार्ग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त की। मृतक युवक रामदेवरा का निवासी था, जिसको पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था और शराब के नशे का आदि हो गया था। सुबह 9 बजे शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूदकर उसने आत्महत्या कर ली।