महागामा: महागामा प्रखंड कार्यालय में पोषण सखियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Mahagama, Godda | Apr 28, 2026 प्रखंड कार्यालय महागामा के सभागार में मंगलवार को पोषण सखियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक टीनय कुमारी ने की। प्रशिक्षण में महिला पर्यवेक्षिका तृप्ति कुमारी एवं प्रखंड समन्वय टीनम कुमारी की उपस्थिति में सेक्टर 1,2,3 और 4 की पोषण सखियों को पोषण अभियान एवं समर अभियान से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।