मंझनपुर: मंझनपुर कचहरी में लोकतंत्र का महापर्व, 1025 में से 860 वोट पड़े, बार चुनाव में अधिवक्ताओं का जबरदस्त उत्साह दिखा
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सोमवार को कचहरी परिसर पूरे दिन लोकतंत्र के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और मतदान को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष से लेकर महामंत्री समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने एक-एक वोट अपने पक्ष में डलवाने के लिए पूरा जोर लगाया।