उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में स्थित Lok Bandhu Hospital परिसर के वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे आग लगने की घटना सामने आई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। उस समय शेल्टर होम में 1 महिला, 2 लड़कियां और 4 कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
.
.
.
.
#Lucknow #LokBandhuHospital #FireIncident #BreakingNews #UPNews
Fatehabad, Agra | Jun 26, 2026