पन्ना: पन्ना में करंट की चपेट में आए ससुर को बहू ने सूखे डंडे से बचाई जान गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर।
Panna, Panna | Aug 17, 2026 पन्ना के बमरहिया गांव में जर्जर और लटकते बिजली तारों के संपर्क में आने से 65 वर्षीय किसान विरन कोरी बुरी तरह झुलस गए। ससुर को तड़पता देख बहू ने अदम्य साहस दिखाते हुए सूखे डंडे से तार मारकर उनकी जान बचा ली। गंभीर हालत में बुजुर्ग को पन्ना जिला अस्पताल रिफर किया गया है। प्रशासन की अनदेखी के बीच बहू की सूझबूझ की सराहना हो रही है।