कोडरमा घाटी के नौवां माइल में बस और हाइवा की आमने-सामने टक्कर, दो चालक गंभीर
कोडरमा। कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप भवानी ट्रेवल्स की यात्री बस और एक खाली हाइवा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक चंदन कुमार और हाइवा चालक जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव कार्य को लेकर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की सूचना है। कोडरमा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Koderma, Kodarma | Nov 17, 2026