अशोक नगर: सकवा गांव के पास युवक को अज्ञात वाहन चालक ने मारी जोरदार टक्कर घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के सकवा गांव के पास एक बाइक चालक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार जिले के हिरावल गांव निवासी सहदेव पुत्र कुंअर लाल लोधी उम्र 18 वर्ष शनिवार को रात 9 बजे चंदेरी से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सकवा गांव के पास अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।