पूरनपुर: नगर पालिका अध्यक्ष की जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा, मामले एसडीएम से की शिकायत
पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनकी जमीन एलआईसी चौराहा अग्रवाल राइस मिल के पास में है। जिसपर कुछ लोगों के द्वारा फर्जी बैनामा कराकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने मामले में एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने मामले में जाँच कराकर कार्रवाई करने का अश्वासन दिया है।