पूरनपुर: गांव ढका जा में कृषि भूमि बिक्री करने को लेकर दबंग लोग बना रहे दबाव, मामले में एसडीएम से की शिकायत
पूरनपुर नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी अजमुद्दीन पुत्र जुम्मन ने बताया कि उसके पिता के भाई उस्मान व लुकमान के नाम पर शामिल खाते में कृषि भूमि है।जिसका तीनों भाइयों के मध्य आपस में बटवारा हो चूका है। उस्मान और लुकमान के पुत्र मौसम अली,हसीव नसीम,नईम, अनीस और नफीस अपने हिस्से की जमीन की बिक्री कर चूके है। अब उसकी कृषि भूमि की भी जबरदस्ती बिक्री करना चाहते हैं।