भोरे: लुहसी गांव में बीती रात चोरों ने घर में घुसकर की चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में बीती रात एक घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने कीमती सामानों की चोरी कर ली। इस दौरान घर में रखे जेवरात, जमीन के कागजात और नगद रुपए चुरा लिए। घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर के मालिक को बंदूक के कुंदा से मारकर जख्मी कर दिया। मामले को लेकर गृह स्वामी लुहसी निवासी अप्पू सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।