भोरे: भोरे सहित अन्य प्रखंडों में 9 जनवरी तक सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई बंद रहेगी, आदेश जारी
भोरे प्रखंड सहीत अन्य प्रखंडों के सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जनवरी तक वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित गतिविधियां जारी रहेगा। जिले में बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने आदेश जारी किया है। जिसकी प्रतिलिपि संबंधित विभाग के अधिकारी को भेज दी गई है। मंगलवार को आदेश जारी किया गया।