भोरे: गांधी स्मारक हाई स्कूल के पास ट्रक से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
भोरे थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ स्थित गांधी स्मारक हाइ स्कूल के पास मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में छुपाकर ले जा रहे विदेशी शराब को बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में ट्रक चालक और धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मंगलवार की दोपहर 2 बजकर तीस मिनट पर पुलिस ने बताया कि ट्रक में तहखाना बनाकर शराब छुपाई गई थी।