मंझनपुर: कौशाम्बी में दीवान पर रिश्वत लेकर किसानों को फंसाने का आरोप, भाकियू टिकैत ने आंदोलन की दी चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक जिला पंचायत में जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी की अध्यक्षता एवं सिद्ध शरण गुप्ता के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।