नरकटिया: एनएचएआई मोतिहारी के पीडी अमरेश कुमार के आश्वासन के बाद शुरू हुआ जानपुल चैलाहा सड़क निर्माण का कार्य
एनएचएआई मोतिहारी के पीडी अमरेश कुमार के आश्वासन के बाद जानपुल चैलाहा सडक के निर्माण का कार्य शुरू हुआ। बता दें कि मोहल्लेवासियों ने सड़क निर्माण का कार्य यह कह कर रोक दिया था,कि सड़क मोहल्ले की सड़क से काफी ऊंची बनाई जा रही है। जिससे बरसात के दिनों में मोहल्ला जलमग्न हो जाएगा। पीडी ने जानपुल चौक पर ह्यूम पाइप डाल कर पुल बनाने के साथ सड़क नीची करने को बोला है।