नरकटिया: सिसवनिया में दम्पति को लाठी डंडों से पीट कर किया गया घायल, पीड़ित दम्पति ने पुलिस को दिया आवेदन
सिसवनिया में मामूली विवाद में पड़ोसियों ने दम्पति को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दम्पति ने गांव के हीं तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सकीना खातुन व शमीउल्लाह ने बताया कि छोटी से विवाद पर उसके दबंग पड़ोसियों ने पिटाई कर दी। जिसमे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गया,दोनों का इलाज सदर हॉस्पीटल में चल रहा है।