करौली: पांचना बांध हुआ लबालब एक बार फिर गेट खोलकर गंभीर नदी में की जा रही है पानी की निकासी, नदी इलाके के गांवों में हाई अलर्ट
जिले में लगातार बारिश से पांचना बांध लबालब हो गया।जिससे पांचना बांध के गेट खोलकर एक बार फिर गुरुवार को गंभीर नदी में पानी निकाला जा रहा है।बुधवार रात भर बारिश का दौर जारी रहा जिस जिले में निचले इलाकों में पानी भर गया।गुरुवार को प्रशासन ने पांचना बांध पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पांचना बांध लबालब होने के कारण बांध के गेट खोलकर गंभीर नदी में पानी निकाला।