देवबंद: देवबंद थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नंबर प्लेट बरामद
सहारनपुर में देवबंद पुलिस ने बाइक चोरी के तीन मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस के अनुसार, देवबंद थाने में 21 मार्च, 23 मई और 29 मई 2026 को बाइक चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए थे।