पूर्णागिरि: टनकपुर की शारदा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कम्प,नहीं हुई शिनाख्त
शनिवार को सैलानीगोठ नई बस्ती के निकट शारदा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जो काफ़ी पुराना प्रतीत हो रहा था। शव लगभग पंद्रह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस नें शव की शिनाख्त के लिए तमाम प्रयास किये, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस नें शव अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चेरी में रखवा दिया है।