पूर्णागिरि: धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन बेचने वाले भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर टनकपुर कोतवाली में सौंपी तहरीर
टनकपुर के एआरटीओ आफिस के नजदीक बनी अवैध पांच दुकानों को प्रशासन नें अतिक्रमण अभियान के दौरान तोड़ डाला, जिसके बाद जमीनी फर्जीवाड़े नें एक बार फिर से नया मोड ले लिया है। इस मामले में पीड़ित शकील खान उर्फ सोनू नें टनकपुर कोतवाली में तहरीर सौपकर वास्तविक भू माफिया के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।