बेतालघाट: थुवा की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो लोग हुए चोटिल, CHC गरमपानी में किया उपचार
खैरना बाजार से सटी थुवा की पहाड़ी में लंगूरों के उत्पाद से पहाड़ी से पत्थर बाजार की ओर गिरने लगे। पत्थरों के गिरने से हड़कंप मच गया। हाईवे पर खड़ा वाहन पत्थरों की चपेट में आ गया। एक पत्थर वाहन का शीशा तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। वाहन के अंदर बैठे दो लोग चपेट में आने से चोटिल हो गए। CHC गरमपानी में दोनों घायलों का उपचार कराया। चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी ली।