दावथ: ग्रिड में मरम्मती कार्य के कारण रविवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक दावथ और सूर्यपुरा में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Dawath, Rohtas | Feb 17, 2024 दावथ सूर्यपुरा सहित अन्य जगहों पर ग्रिड में मरम्मती कार्य होने के कारण विद्युत आपूर्ति रविवार को बाधित रहेगी। नारायणपुर ग्रिड में 132 केवी मेन बसबार मरम्मती का कार्य करने के कारण ग्रिड से निकलने वाले सभी फीडर बिक्रमगंज, तरारी, सूर्यपुरा, नटवार, संझौली, दावथ, नोनहर, कोआथ व सकला की विद्युत आपूर्ति 18 फरवरी दिन रविवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।