होशंगाबाद नगर: पुलिस कस्टडी से 2 आरोपी हथकड़ी छुड़ाकर चलती गाड़ी से फरार, पुलिस ने एक को पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी
नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला मंगलवार बुधवार दरमियानी रात करीब 2 बजे सामने आया है। पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे दो आरोपी हथकड़ी छुड़ाकर चलती गाड़ी से कूद गए। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घटना के करीब 24 घंटे बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रशांत बाईया और महेंद्र मेहरा है।