रानीगंज: रोह कला खुर्द स्थित गौशाला की बदहाली पर भड़के विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता, एसडीएम से की शिकायत
रानीगंज तहसील क्षेत्र के सुवंशा नगर पंचायत के रोह कला खुर्द स्थित गौशाला की बदहाल व्यवस्था को लेकर सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष जताया। गौ रक्षा प्रमुख प्रतापगढ़ निहाल सोनी की अध्यक्षता में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गौशाला का निरीक्षण किया, जहां अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिला।