चीनोर: चमेली का चक व अन्य डेरों पर आबकारी विभाग का छापा, 5400 किलो गुड़ लहान नष्ट किया
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चीनौर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। चमेली का चक, दुबहा दुबही और लाल डंडा में प्लास्टिक की टंकियां एवं जमीन पर बने गड्डों में कुल 5400 ग्राम गुड़ लहान बरामद हुआ। आरोपीगढ़ के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल चार प्रकरण पंजीकृत किए गए।