फतुहा: सबलपुर सिक्स लेन पर मिले अज्ञात युवक के शव की हुई पहचान, प्रेम प्रसंग में युवक की जान गई
Fatwah, Patna | May 27, 2026 सबलपुर सिक्स लेन पर मिले अज्ञात युवक की शव की पहचान हो गई है। प्रेम प्रसंग में युवक के नजदीकी रिश्तेदार सरवन कुमार व एक विधि विरुद्ध बालक ने हत्या किया है। युवक के मालसलामी थाना क्षेत्र के बुन्देल टोला निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है प्रेम प्रसंग को लेकर रिश्तेदार से काफी दिनों से तनाव चल रहा था।