शिवपुरी नगर: भानगढ़ में जमीन जोतने के पैसे मांगने पर शख्स के साथ की गई मारपीट, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
भानगढ़ के रहने वाले मित्थु आदिवासी पुत्र गोदलिया आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने गांव के ही प्राणसिंह धाकड़ के यहां ट्रैक्टर से खेत जोता था। जिसके उसने पैसे मांगे तो प्राणसिंह द्वारा गाली गलौज की गई, जिसका उसने विरोध किया प्राणसिंह द्वारा उसके साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत आज बुधवार को दोपहर 3 बजे उसने शिवपुरी एसपी ऑफिस में की है।