शिवपुरी नगर: सरियों से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर लुढ़का, पोहरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ी घटना टली
जानकारी के मुताबिक़ एक ट्रैक्टर की ट्रॉली में ओवरलोड लोहे के सरियों को भरकर ले जाया जा रहा था। तभी पोहरी रोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रॉली में बजन अधिक होने के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे की ओर लुढ़कते हुए फारेस्ट चौकी के पास एक अस्थाई दुकान के पास थम गया। बता दें पोहरी रोड़ पर अधिक ट्रेफिक रहता हैं। वर्तमान में यहां ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य भी चल रहा हैं।